ट्रक से 41 किलो 680 ग्राम डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

पिपलियामंडी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महू-नीमच मार्ग पर कृषि उपज मंडी के सामने नाकाबंदी कर एक ट्रक से 41 किलो 680 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक संदीप (36) पिता कर्णसिंह जाट, निवासी बुअनालाखू, थाना ईसराना, जिला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक एचआर 67 बी 8410 में कैबिन के ऊपर डोडाचूरा छिपाकर पिपलियामंडी से नीमच की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर कृषि उपज मंडी मल्हारगढ़ के सामने नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोककर चालक संदीप जाट से पूछताछ की व तलाशी ली तो ट्रक के कैबिन के ऊपर तीन प्लास्टिक के कट्टे मिले। कट्टों में पुलिस ने डोडाचूरा होना पाया। जो तोलने पर 41 किलो 680 ग्राम पाया गया। पुलिस ने डोडाचूरा सहित ट्रक, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त कर ली।

पूछताछ में आरोपी संदीप जाट ने पुलिस को बताया कि वह डोडाचूरा “जीजा” नाम के व्यक्ति से ग्राम कचनारा और लसुडिया ईला के बीच हाईवे पर लेकर आया था और इसे मोहित पिता केहर सिंह जाट निवासी सेवाह, पानीपत हरियाणा को देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एवं आगे लेने वाले आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Next Post

राज्य मंत्री लखन पटेल ने बांदकपुर में किया जलाभिषेक

Fri Aug 21 , 2026
दमोह।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आनंद विभाग लखन पटेल ने परिवार के साथ श्री जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर पहुंचकर भोलेनाथ जी का जलाभिषेक किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि व श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे।मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री […]

You May Like