
भोपाल। कजलीखेड़ा इलाके में एक अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मामला सामने आने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय दीपक शुक्ला किसानी का काम करते थे. दीपक मूलतः सागर जिले के रहवासी थे. पिछले की महीनों से वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान चल रहे थे. परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें कजलीखेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था. शुक्रवार को देर रात दीपक अस्पताल के बाथरूम के अंदर गए और बहुत देर तक वापस नहीं आए. परिजनों और स्टाफ ने जब अंदर जा कर उन्हें फंदे पर लटका देखा. अस्पताल की तरफ से तुरंत ही इसकी सूचना कजलीखेड़ा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है.
