इस्लामाबाद 19 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के अनुसार ग्रीनविच मिड टाइम के मुताबिक सुबह छह बजकर 21 मिनट पर पाकिस्तान के बारिशाल से 50 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पश्चिम में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र 36.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.44 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 35.0 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह की जनहानि का कोई समाचार फिलहाल सामने नहीं आया है।
Next Post
चीन के इनर मंगोलिया में फैक्टरी में विस्फोट से दो की मौत, 84 घायल
Mon Jan 19 , 2026
होह्हॉट, 19 जनवरी (वार्ता) उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गयी और 84 अन्य घायल हो गये। विस्फाेट के बाद आठ लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह विस्फोट रविवार अपराह्न तीन […]

You May Like
-
2 months ago
ट्रैक्टर से भिड़ने के बाद नहर की रेलिंग में फंसी बस
-
1 year ago
कम्प्रेशर मशीन में ब्लास्ट, दो युवक घायल
-
11 months ago
अधिवक्ताओं ने ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे, जलाए पोस्टर
