मोदी 6 जुलाई को इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे

नयी दिल्ली 22 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक हिन्द प्रशांत के तीन देशों इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री तीनों देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। इस दौरान कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

श्री मोदी इन देशों में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। न्यूजीलैंड में भारतीय समुुदाय के लोगों के साथ उनके एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा को इन तीनों देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

श्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा पिछले करीब चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1986 में न्यूजीलैंड यात्रा पर गये थे।

 

Next Post

भाजपा विधायक राठौड़ को किसान से माफी मांगनी पड़ी

Mon Jun 22 , 2026
ग्वालियर। यहां सड़क पर ट्रॉली पलटने के बाद जाम लग गया। विधायक मोहन सिंह राठौड़ की गाड़ी जाम में फ़स गई। उनके गार्ड उतरे और लोगों से बदतमीज़ी कर दी। किसान भड़क गया और विधायक से शिकायत की। इसके बाद जमकर हंगामा होने लगा।किसान ने विधायक से कहा कि हम […]

You May Like