यूक्रेन नाटो में शामिल होने के बारे में भूल सकता है: ट्रम्प

वाशिंगटन, 27 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के बारे में भूल सकता है और वह यूक्रेन को रूस से यथासंभव अधिक जमीन दिलाने की कोशिश करेंगे।

श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के अंदर अपने कैबिनेट सदस्यों की बैठक बुलाने से पहले संवाददाताओं से कहा, “नाटो, आप इसके बारे में भूल सकते हैं।मुझे लगता है कि संभवत: यही कारण है कि पूरी घटना शुरू हुई।”

राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि वह रूस के साथ बातचीत की मेज पर क्या रियायतें देखना चाहेंगे।

श्री ट्रम्प यूक्रेन और मॉस्को के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष के लिए शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं ।

उन्होंने यह भी कहा कि वह यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र को यथासंभव वापस देने की कोशिश करेंगे।उन्होंने कहा, “हम दोनों पक्षों के लिए सबसे अच्छा सौदा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन यूक्रेन के लिए, हम एक अच्छा सौदा करने के लिए बहुत मेहनत करने जा रहे हैं ताकि वे जितना संभव हो उतना वापस पा सकें।”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन नाटो का सदस्य बन सकता है तो वह राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हैं।

Next Post

समय पर पेपर देने न पहुंचने पर कई छात्र-छात्राएं हिंदी का पर्चा करने में रहे असफल

Thu Feb 27 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. शहर के एक्सीलेंस स्कूल में गुरुवार को कक्षा दसवीं की परीक्षा के दौरान चंद मिनट देरी से पहुंचे कुछ छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. यह छात्र स्कूल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर उन्हें […]

You May Like