डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत, चार गंभीर

सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग -39 सीधी- सिंगरौली मार्ग में शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार मे अनियंत्रित कार के जोगीपुर में डिवाइडर से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रीवा रेफर किए गए हैं। कार में सवार सभी घायल निवासी खैरा गांव के बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार इस ह्रदयविदारक घटना में अतुल शुक्ला निवासी जोगीपुर की मौत हो गई है। पूरे मामले को लेकर बताया गया है कि कार में सवार लोग सीधी आ रहे थे। अचानक जोगीपुर में कार डिवाइडर से टकरा गई जिस वजह से एक युवक की जान चली गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार सीधी में कराने के बाद रीवा रेफर होने की जानकारी मिली है। कार में सवार मृतक युवक खुद वाहन चला रहा था। अचानक कार के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर बनी हुई है।

 

अस्पताल पहुंचे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष –

 

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान रिंकू जिला अस्पताल पहुंचे। इस घटना पर नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेरे पूज्य पिता स्व. बृजेन्द्रनाथ सिंह मिस्टर के अति प्रिय साथी वृंदावन शुक्ला निवासी खैरा के नाती अतुल शुक्ला का ग्राम जोगीपुर में भीषण सडक़ हादसा से असमय काल के गाल में समा जाना ह्रदय को चीर देने वाली घटना है। उन्होने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त किए हैं।

 

इनका कहना है-

 

घटना में कार डिवाइडर से टकराई और एक की मौत हो गई है। जो घायल थे उन्हें रीवा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अभिषेक उपाध्याय , नगर निरीक्षक कोतवाली

Next Post

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: महिला अधिकारों के लिए निकाला विशाल पैदल मार्च

Sun Apr 26 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने रविवार को राजधानी भोपाल में महिला अधिकारों को लेकर एक बड़ा पैदल मार्च आयोजित किया। कांग्रेस ने इस दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर “महिला विरोधी नीतियां” अपनाने और महिलाओं को सार्थक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में विफल रहने का आरोप लगाया। यह मार्च प्लेटिनम प्लाज़ा […]

You May Like