केरल सरकार ने आदर्श आचार संहिता के दौरान फाइलों की जांच के लिए की समिति गठित

तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने राज्य चुनाव आयोग से पहले अनुमोदन प्राप्त करने वाली फाइलों की जाँच और शीघ्रता से निपटान के लिए एक स्क्रीनिंग समिति का गठन किया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव संयोजक होंगे। संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव इसके सदस्य होंगे।

समिति की बैठक प्रत्येक बुधवार अपराह्न तीन बजे या आवश्यकतानुसार अन्य दिनों में होगी। समिति द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों को विस्तृत जानकारी और प्रत्येक मामले की तात्कालिकता को स्पष्ट करने वाले एक नोट के साथ राज्य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। आदेश में आगे कहा गया है कि कोई भी विभाग स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के बिना सीधे चुनाव आयोग को कोई प्रस्ताव नहीं भेजेगा।संतोष

 

 

Next Post

शिवपुरी की सड़कों पर निकली एकता पदयात्रा

Wed Nov 12 , 2025
शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज बुधवार, 12 नवम्‍बर को प्रात: 8.30 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता पदयात्रा में सम्मिलित हुए। उक्‍त पदयात्रा ग्वालियर बायपास से प्रारंभ हुई एवं माधव चौक से गरुद्वारा, राजेश्वरी रोड से होते हुए तात्याटोपे […]

You May Like

Play sound