शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज बुधवार, 12 नवम्बर को प्रात: 8.30 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित एकता पदयात्रा में सम्मिलित हुए। उक्त पदयात्रा ग्वालियर बायपास से प्रारंभ हुई एवं माधव चौक से गरुद्वारा, राजेश्वरी रोड से होते हुए तात्याटोपे जी की प्रतिमा पर समापन हुआ।
प्रभारी मंत्री इसके उपरांत पी.जी.कॉलेज में वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में आयोजित विद्यार्थी विमर्श कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत दोपहर शिवपुरी से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे।
