पंचांग 29 मई 2026:-
रा.मि. 08 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी भृगुवासरे दिन 9/38, स्वाती नक्षत्रे दिन 10/55, परिघ योगे रात 4/43, बालव करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 29 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में मित्र से भेंटवार्ता होगी. आर्थिक सहयोग मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अचानक यात्रा होगी. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में मन नहीं लगेगा. व्यापार व्यवसाय में व्यर्थ भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी. मित्र के कारण तनाव रहेगा. वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी. घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी.खर्च पर नियंत्रण रखें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मान सम्मान बढेगा. शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि होगी.मान सम्मान बढेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा.यात्रा का योग है.सिंह राशि के व्यक्तियों को शत्रु षडय़ंत्र से सतर्कता बांछनीय. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम करना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को संतोष होगा.
—————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 29 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक परोपकारी स्वाभाव का होगा, परिश्रमी लगनशील उत्साही, और निष्ठावान होगा, पिता के साथ बैचारिक मतभेद हो सकते है, किन्तु बाद में उनके प्रति झुकाव रहेगा, कृषि, मकान, वाहन, आदि का सुख रहेगा, कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी.
—————————————————–
मेष- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण खर्च अधिक होगा, पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, भ्रमण मनोरंजन का योग है.
वृषभ- किसी की सिफारिश से रूका कार्य पूरा होगा, ऐसा कार्य बनेगा, जिससे निजी सुख में वृद्धि होगी, उठाईगीरों से सावधानी रखें.
मिथुन- सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान संबंधी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा,देशाटन वाहन सुख प्राप्त होगा.
कर्क- जोखिम के कार्यो से बचें, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पदोन्नति में सुख का अनुभव होगा, उलझनों के साथ सफलता मिलने का योग है.
सिंह- अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले बदलना पडेंगे, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है, मांगलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा.
कन्या- धीमी शुरूआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, संतोष बना रहेगा.
तुला- नये मकान पर विचार होगा, किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा, आर्थिक क्षेत्र में उननति होगी, किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता करनी पड़ेगी.
वृश्चिक- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, किसी बड़े आयोजन पर विचार विमर्श होगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
धनु- युवाओं को अच्छी सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है, संतान के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक मामलों में सावधानी बांछनीय.
मकर- नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, विवाद से बचना चाहिये, पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्य बनेगा.
कुम्भ- रूकी योजनायें फिर शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपके मान सम्मान में कमी हो.
मीन- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा.
—————————————————–
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की तेजी होने की संभावना है, धान्यों के भाव में स्थिरता रहेगी, रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड़ में तेजी होगी, भाग्यांक 3421 है.
—————————————————–
