14डी का ऐसा क्रेजः दोपहर में ही सभी शो फुल

इंदौर: शहर के चिड़ियाघर में शुरू किया गया 14डी और 360 डिग्री थिएटर दर्शकों के लिए नया आकर्षण बन गया है. शनिवार को चिड़ियाघर में दर्शकों की संख्या 21 हजार से अधिक पहुंची. इनमें 4 हजार से ज्यादा लोगों ने 14डी थिएटर में वर्चुअल जंगल सफारी का रोमांच महसूस किया. दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे ही टिकट खिड़की बंद करनी पड़ी.

मध्यप्रदेश में अपनी तरह के इस पहले थिएटर में लोग बिना जंगल गए ही जंगल सफारी का आभासी अनुभव ले रहे हैं. 14डी तकनीक के माध्यम से दर्शकों को जंगल और वन्यजीवों के बीच होने जैसा अनुभव कराया जाता है. वहीं 360 डिग्री स्क्रीन के कारण चारों ओर जंगल का वातावरण नजर आता है. इसके चलते बच्चों से लेकर बड़ों तक में थिएटर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि शनिवार को चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों की संख्या 21 हजार से अधिक रही. वहीं सिर्फ 14डी थिएटर में वर्चुअल जंगल सफारी देखने के लिए 4 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। रात 8.30 बजे तक शो में दर्शकों की एंट्री होती रही। सभी शो बुक होने से दोपहर 1.30 बजे ही टिकट खिड़की बंद करनी पड़ी.

शो बढ़े तो 10 हजार तक पहुंच सकती है संख्या
प्रभारी यादव के अनुसार वर्तमान में थिएटर में सीमित संख्या में शो संचालित किए जा रहे हैं. यदि शो की संख्या बढ़ाई जाती है तो थिएटर में आने वाले दर्शकों की संख्या 10 हजार से अधिक पहुंच सकती है. फिलहाल समय की पाबंदी और सीमित शो के कारण करीब 4 हजार दर्शक ही इसका लाभ ले पा रहे हैं.

सप्ताहांत में सबसे ज्यादा क्रेज
शनिवार और रविवार को थिएटर में दर्शकों की संख्या विशेष रूप से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में परिवार बच्चों के साथ चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं. चिड़ियाघर प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 14डी और 360 डिग्री थिएटर शहरवासियों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण बनेगा

Next Post

व्हेयर टू किल बैरन ट्रंप… ईरान की धमकी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने बंद किया बाहर निकलना

Sun Aug 30 , 2026
वाशिंगटन, ईरान से मिली जानलेवा धमकियों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से घर से बाहर निकलना लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने की […]

You May Like