सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जमोनिया स्थित मत्स्यबीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन की गुणवत्ता एवं क्षमता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय मत्स्य पालकों को बेहतर गुणवत्ता का मत्स्यबीज समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें निजी स्रोतों पर निर्भर न रहना पड़े और जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने मत्स्यबीज उत्पादन में आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए अधिक से अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया. इस दौरान मत्स्य विभाग के सहायक संचालक प्रशांत हर्ष, बीएम सिंह सिसोदिया, उमराव सिंह तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे.
जिला पंचायत सीईओ ने किया मत्स्यबीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण
