
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अनुगूंज कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक समारोह तथा 2 व 3 नवंबर को आयोजित महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ में विद्यार्थियों और नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में आमंत्रण सिंहस्थ का शीर्षक से एक मनमोहक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसकी मेंटर श्रीमती पदमजा रघुवंशी रहीं। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के उत्साह और सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और गर्व की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
