
श्रीनगर, 23 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के पंथाचौक क्षेत्र में एक घर से तलाशी अभियान के दौरान 290 बोतल कोडीन फॉस्फेट बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पक्की सूचना के आधार पर पंथाचौक पुलिस स्टेशन द्वारा अथवाजन निवासी इरफान अहमद गनी के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान, 290 बोतल कोडीन फॉस्फेट बरामद की गई।
तलाशी अभियान तहसीलदार पंथाचौक की मौजूदगी में चलाया गया। एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।
