रूस ने अमेरिकी हमले के खिलाफ वेनेजुएला के साथ एकजुटता प्रदर्शित की

मास्को, 03 दिसंबर (वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की वेनेजुएला के खिलाफ की गई कार्रवाई को ‘सशस्त्र आक्रामक कृत्य’ बताते हुए इसकी निंदा की है।
मंत्रालय के सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा गया, “हम वेनेजुएला के लोगों के साथ अपनी एकजुटता और उनके राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के उद्देश्य से वेनेजुएला के नेतृत्व के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि करते हैं।” मंत्रालय ने जोर दिया कि मध्य अमेरिका को ‘शांति क्षेत्र’ बने रहना चाहिए।
बयान में कहा गया, “वर्तमान स्थिति में, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि तनाव को और बढ़ने से रोका जाए और बातचीत के माध्यम से स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोजने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। वेनेजुएला को बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपना भाग्य खुद तय करने के अधिकार की गारंटी दी जानी चाहिए।”
मंत्रालय के अनुसार, राजधानी काराकस में रूसी दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहा है और अभी तक किसी भी रूसी नागरिक के प्रभावित होने की कोई जानकारी नहीं है।

Next Post

राष्ट्रपति मादुरो, प्रथम महिला के ठिकाने की जानकारी नहीं : उपराष्ट्रपति रोड्रिग्स

Sat Jan 3 , 2026
काराकास, 03 जनवरी (वार्ता) वेनेज़ुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्स ने कहा है कि सरकार को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और प्रथम महिला सिलीया फ्लोरेस के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। उपराष्ट्रपति रोड्रिग्स के बयान से पहले शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी […]

You May Like