स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा, गोविंदपुरा इलाके में पड़ा छापा

भोपाल। शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों पर अवैध गतिविधियों की सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. मंगलवार को गोविंदपुरा इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई की.

जानकारी के मुताबिक शहर में जहां भी स्पा सेंटरों के अवैध रूप से संचालन या अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही है. वहां लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है. स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार, ब्लैक मेलिंग, नाबालिगों से काम कराने और नशे सहित अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इससे से पूर्व पिपलानी, एमपी नगर, होशंगाबाद रोड़ सहित स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई.

Next Post

अमित शाह का भोपाल दौरा: डेयरी प्लांट, पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन और गोपालकों को बोनस वितरण की तैयारी

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह प्रदेश को कई सौगातें देने भोपाल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मंत्रालय में सम्पन्न बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह के प्रस्तावित आगमन […]

You May Like