आइची नागोया, 29 सितंबर (वार्ता) गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की भारतीय चौकड़ी ने 41.06 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ मिश्रित 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता। चीन ने 40.78 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि थाईलैंड ने 40.87 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
गुरिंदरवीर ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि स्नेहा ने दूसरे लेग में इस लय को बरकरार रखा। इसके बाद हरिता ने एंकर लेग में मजबूत प्रदर्शन करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया। भारतीय टीम का 41.06 सेकंड का समय पिछले 41.35 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर रहा।
