महिला से सोने के कंगन उतरवाकर ले गए ठग 

जबलपुर।‌ आगे लूटपाट हुई है, चैकिंग हो रही है, कहते हुये पहने हुये महिला के सोने के कंगन उतरवाकर ठग ले गए। ओमती पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमति पूनम भक्तानी 56 वर्ष निवासी नेपियर टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किराना दुकान चलाती है, घर से आटो में बैठकर अपनी दुकान जा रही थी, जैसे ही आटो घर से आगे नवनीता होटल के सामने रोड पर पहुंचा उसी समय दो व्यक्ति जिन्हें नही जानती पहचानती अपने मुंह बांधे व चश्मा लगाये हुये मोटर सायकिल मे बैठकर आये और आटो को रोककर बोले कि आप कहां जा रहे हो, आपको पता है अभी आगे लूटपाट हुई है। आपके पास जो सोने के जेवर है, वह उतारकर बैग में रख लो, ऐसे पहनकर नही जाओ तो उसने व आटो वाले ने बोला कि कोई लूट नहीं हुई है, हम तो यही पास में दुकान जा रहे है, तो दोनो व्यक्ति उससे लगातार गहने उतारने को कहते रहे उसने व आटो चालक ने बार बार मना किया, फिर भी दोनों मोटर सायकिल से आये व्यक्ति बोलने लगे कि आप सुरक्षा के कारण अपने हांथो के कड़े उतारकर रख लो तो उसने अपने दोनो हांथो में पहने हुये सोने के कड़े उतारकर बैग में रख लिये तो मो.सा. में आये दोनों व्यक्तियों ने उसे कागज दिया और बोले की इसमे सोने के कड़ा रख लो तो उसने कड़े निकाले और उन्होने कड़े लेकर कागज में लपेटकर दिये और बोले जल्दी से बैग में रख लो तो मैने बैग में रख लिये। कुछ दूर जाने पर शंका हुई तो उसने बेेग खोलकर देखा तो कागज में पहने हुये कड़े नही थे, उसमे दूसरे नकली कडे रखे मिले।

Next Post

नकाबपोश बदमाशों ने बका अड़ाकर डिलेवरी ब्वाय से की लूट

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर के आगे भैरोमंदिर के पास नकाबपोश बदमाशों ने बका अड़ाकर डिलेवरी ब्वाय की बाइक लूट ली। पुलिस ने बताया बुधवार को प्रशांत पटेल 20 र्व्ष निवासी समनापुर नरसिंहपुर हाल निवासी चंदन कालोनी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ब्लिंकिट कम्पनी में डिलेवरी ब्वाय […]

You May Like