नकाबपोश बदमाशों ने बका अड़ाकर डिलेवरी ब्वाय से की लूट

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर के आगे भैरोमंदिर के पास नकाबपोश बदमाशों ने बका अड़ाकर डिलेवरी ब्वाय की बाइक लूट ली।

पुलिस ने बताया बुधवार को प्रशांत पटेल 20 र्व्ष निवासी समनापुर नरसिंहपुर हाल निवासी चंदन कालोनी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ब्लिंकिट कम्पनी में डिलेवरी ब्वाय का काम करता है। बीती रात 11 बजे धनवंतरी नगर ब्लिंकिट कम्पनी के आफिस से सामान लेकर मोटर सायकिल एमपी 49 एमआर 5206 से कौशल्या माई होम्स वैलकम होटल तिलवारा के पास सामान की डिलेवरी करने जा रहा था। 11-15 बजे रात्रि शास्त्रीनगर के आगे भैरोमंदिर के पास पहुंचा तभी पीछे से बिना नम्बर की मोटर सायकिल पर 3 लडके आये और उसकी मोटर सायकल के सामने अडाकर उससे उसकी मोटर सायकिल छुडा लिये और उनमें से एक लडके सिर पर लाल कपडा बांधा था, ने बका निकालकर उसकी गर्दन पर अडा दिया एवं उससे मोबाईल एवं रूपये की मांग करने लगा, वह डरकर पीछे भागा तो उसकी मोटर सायकिल छीनकर सगडा की ओर भाग गये।

Next Post

कार में बेहोश मिले मेजर, सेना ले गई अस्पताल

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत सदर इंडियन कॉफ़ी हाउस के सामने खड़ी कार में आर्मी मेजर बेहोश हालत में मिले, मामले की सूचना मिलते ही सेना मौके पर पहुंच गई और उन्हें अस्पताल ले गई। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि सदर इंडियन कॉफ़ी हाउस के सामने कार्य क्रमांक 25 बी […]

You May Like