बीहर नदी में बहता मिला शव, नही हुई सिनाख्त

रीवा,  रीवा शहर के बीहर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी मे तैरता हुआ मिला है. यह घटना विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व के दौरान ‘विश्वकर्मा घाट’ पर घटित हुई.जहा घाट पर पहले से मुस्तैद होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला. दरअसल विश्वकर्मा जयंती और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बीहर नदी के घाटों पर होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की थी. बुधवार को जब बड़ी पुल के पास विश्वकर्मा घाट पर जवान मुस्तैद थे, तभी नदी की तेज धार में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया।

शव को देखते ही एसडीआरएफ के जवानों ने बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के बीच से शव को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया और इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. मौ$के पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे एम्बुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र और उसने क्या पहना था, इस संबंध में पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण डूबना है या मामला कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. आसपास के लोगों और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

टीआरएस कॉलेज प्राचार्य के सामने एनएसयूआई कार्यकर्ता बेहोश होकर गिरा

Thu Sep 17 , 2026
रीवा,  टीआरएस महाविद्यालय में छात्र हितों और कथित दोहरे मापदंड के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पूर्व टीआरएस महाविद्यालय अध्यक्ष नित्कर्ष मिश्रा और उनकी पूरी टीम द्वारा धरना दिया गया. धरने के दौरान कार्यकर्ता लगातार चार-पांच घंटे तक खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप में संघर्ष करते रहे. इसी दौरान […]

You May Like