इंदौर:कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन पर एसआईआर और संगठन को लेकर बैठक हुई। बैठक पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश नई सह प्रभारी उषा नायडू ने ली। इस दौरान नायडू ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की। साथ ही शहर की सभी विधानसभाओं की राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने कहा कि मैं मूलतः संगठन की हूं। मेरा लक्ष्य इंदौर में संगठन को मजबूत करना और उसे ऊंचाई प्रदान करना है। जब हम संगठन की बात करते हैं तो बात केवल कांग्रेस की नहीं होती है बल्कि कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा संगठन की भी हो जाती है। हमें इन सभी को मजबूती देकर जनता के हितों की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरना होगा ।
ण कार्य के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पुनरीक्षण के कार्य में परीक्षा की घड़ी अब आ रही है। अब हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि किसी भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे और किसी गलत अथवा मरे हुए मतदाता का नाम इस सूची में कायम नहीं रहे।
बैठक में संगठन प्रभारी संजीव सक्सेना ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यसक्ष विपिन वानखेड़े, नीलेश सेन (शैलू), रोहित जोशी, विशाल चतुर्वेदी, पुखराज राठौर, रविकांत मिश्रा,गिरीश जोशी, मधुसूदन भलीका एवं विवेक खंडेलवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की बात रखी।
