माढ़ोताल, अधारताल, रांझी में चले चाकू, छह घायल 

जबलपुर। माढ़ोताल, अधारताल, रांझी में चाकूबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में एफ आई आर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि अभिषेक चौधरी 20 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर गली नम्बर 3 माढ़ोताल ने रिपोर्ट कराई कि दीदी होटल पावर हाउस के बाजू में चलाता है। अमन पासी, प्रियांश सोनी एवं उनके अन्य साथी उसकी होटल के सामने आकर मोहित विश्वकर्मा से विवाद करने लगा, पुरानी रंजिश के चलते मोहित पर जान से मारने की नियत से हमलाकर कर चोट पहॅुचा दी। वह एवं उसके छोटे भाई अरूण चौधरी, मां अंजली चौधरी बीच बचाव करने लगे तो अमन पासी, प्रियांश सोनी, उनका एक अन्य साथी सभी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। मारपीट से सभी को चोटें आई हैं।

इसी प्रकार अधारताल थाने में अंकित सेन 25 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक हजार रूपए न देने पर शिवांश पटवा ने चाकू से हमलाकर उसके हाथ में चोट पहुॅचा दी। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। इसी तरह रांझी थाने में विजय उर्फ विज्जू चौधरी 28 वर्ष निवासी आमानाला बड़ा पत्थर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनिल ने चाकू से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी गोलू एवं शुभम चौधरी हाथ मुक्कों से मारपीट किये।

Next Post

कस्टमर की गाड़ी ठीक करने के लिए दो मिस्त्री आपस में भिड़े, एक की मौत

Mon Jun 16 , 2025
ग्वालियर। शिंदे की छावनी इलाके में ग्राहक की बाइक सुधारने को लेकर दो मिस्त्री आपस में झगड़ गए। दोनों में जमकर खींचतान और मारपीट हो गई। इस घटना के कुछ ही देर बाद एक की मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। इंदरगंज थाना पुलिस ने […]

You May Like

मनोरंजन