शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने के बाद प्रदीप और राजेश ने थामा कांग्रेस का हाथ

ग्वालियर। कांग्रेस की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर प्रदीप बित्थरिया एवं राजेश बंसल ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने के बाद कांग्रेस का हाथ थामा है। सदस्यता समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने दोनों सेवानिवृत पूर्व शासकीय सेवकों को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदीप बित्थरिया एवं राकेश बंसल ने कहा कि अब सेवानिवृत्ति के बाद हमने यह संकल्प लिया है कि समाज और देश की सेवा कांग्रेस पार्टी के माध्यम से जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी ही वह संगठन है जिसने हमेशा जनता की आवाज को बुलंद किया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होकर समाज की सच्ची सेवा की भावना के साथ दो सम्माननीय व्यक्तित्व प्रदीप बित्थरिया एवं राकेश बंसल ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामकर हमारे संगठन की ताकत को और अधिक मजबूती प्रदान की है। हमें विश्वास है कि प्रदीप जी और राकेश जी के जुड़ने से हमारा संघर्ष और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर जेएच जाफरी, अवनीश गोड़, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाह, राजेश भदौरिया, मिक्की तोमर आदि उपस्थित थे।

Next Post

अवैध शराब दुकान के खिलाफ रहवासियों का विरोध

Wed Sep 17 , 2025
भोपाल: भोपाल की पॉश अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंड पर संचालित हो रही अवैध शराब दुकान-कम-बार से रहवासी आक्रोशित हैं। रहवासियों द्वारा लगातार शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर लोगों ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने […]

You May Like