अमेरिकी दबाव में हुआ व्यापार समझौता, किसानों और युवाओं के हितों पर होगी चोट

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया ने शनिवार को कथित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह समझौता किसानों, युवाओं और छोटे उद्योगों के हितों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते की घोषणा अमेरिका की ओर से की गई है और इसे दबाव में लागू किया जा रहा है, जिससे भारत की संप्रभुता और आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि इस समझौते के कारण भारतीय कृषि बाजार विदेशी कंपनियों के लिए खुल सकते हैं, जिससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो सकता है। उनका कहना था कि भारतीय उत्पादों पर अधिक कर लगाए जाने की संभावना है, जबकि अमेरिकी उत्पादों को रियायत मिल सकती है, जिससे घरेलू उत्पादकों को नुकसान होगा।

घनघोरिया ने आशंका जताई कि इससे देश के 1.4 अरब लोगों के आंकड़ों के विदेशी कंपनियों तक पहुंचने का खतरा भी पैदा हो सकता है तथा भारत की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस 16 मार्च को संसद तक विरोध मार्च निकालकर इस समझौते पर पारदर्शिता और संसद में विस्तृत चर्चा की मांग करेगी।

Next Post

चुरहट में भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता हलाकान :अजय सिंह 

Sat Mar 14 , 2026
सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र चुरहट के विभिन्न गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को मिल रहे अत्यधिक और अनियंत्रित बिजली बिलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि वास्तविक खपत के आधार पर बिलों में सुधार किया […]

You May Like