चाकूबाजों को पुलिस ने सड़क पर सिखाया सबक, माफी मंगवाकर करवाया पछतावा

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में धरदबोचा. पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की और पुलिस का ताली बजाकर अभिवादन किया.

रविवार को फरियादी कृष्णा पिता पप्पू मेहता निवासी डायमंड पैलेस ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक दोस्त की बारात के जुलूस में नाचने की बात को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान आरोपी हर्ष सोलंकी और शिवा यादव ने चाकू से उन पर हमला कर दिया.मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तिलक करोले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों हर्ष सोलंकी पिता बद्रीलाल सोलंकी निवासी गीता नगर और शिवा यादव पिता राजेश यादव निवासी जगदीशपुरी, धार रोड को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

घटनास्थल पर आरोपियों से मंगवाई माफी

पुलिस टीम आरोपियों को उसी घटनास्थल पर ले गई जहाँ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था. वहाँ मौजूद आम जनता के सामने दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी.

Next Post

पत्नी के प्रेम संबंध से दुखी पेंटर फांसी पर झूला

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पेशे से पेंटर युवक ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध से दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया है. परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे प्रताड़ित करने का गंभीर […]

You May Like