पत्नी के प्रेम संबंध से दुखी पेंटर फांसी पर झूला

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पेशे से पेंटर युवक ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध से दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया है. परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मृतक का नाम कृष्णा पिता बलिराम (36), निवासी बापू गांधी नगर लसूड़िया है. कृष्णा पेशे से पेंटर था और मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था. परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से कृष्णा की पत्नी के खरगोन जिले के युवक के साथ प्रेम संबंध थे, जिसका कृष्णा ने विरोध किया था. इसके बाद से ही पत्नी और उसका कथित प्रेमी कृष्णा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी की हरकतों से कृष्णा बुरी तरह टूट चुका था. प्रताड़ना से परेशान होकर उसने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Next Post

ओवरलोड रेत वाहनों से नष्ट हो रही सडक़ें बनी हादसों का सबब

Mon Apr 20 , 2026
सीधी। ओवरलोड रेत वाहनों से नष्ट हो रही सडक़ें हादसों का सबब बनी हैं। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जनकपुर से सीधी जिले में परिवहन करने वाले ओवरलोड रेत वाहनों से एमपीआरडीसी की अमझर-ददरी सडक़ के परखच्चे उड़ रहे हैं। जिले के सुदूर सीमावर्ती जनकपुर से सीधी जिले की ओर रेत का […]

You May Like