अवैध संबंध के चलते अधेड़ की हुई थी हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में 6-7 अक्टूबर की रात अधेड़ रामाधार प्रजापति (45) का रक्तरंजित शव मोटरसाइकिल के नीचे मिला। घटना की सूचना पर एसडीओपी गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया टीम सहित मौके पर पहुंचे और प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की। पुलिस ने 36 घंटे में इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के गांव के ही राजकुमार सिंह गोंड को उसकी पत्नी से रामाधार के अवैध संबंधों की जानकारी थी। इस पर उसने अपने साथी भागीरथी सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 6 अक्टूबर की रात भागीरथी ने मृतक की गतिविधियों पर नजर रखी और राजकुमार को सूचना दी। भरोही भाटी पहाड़ी के पास दोनों ने रामाधार पर लाठी से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में मोटरसाइकिल उसके ऊपर गिराकर घटना को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। दोनों आरोपी 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए गए।

Next Post

बड़े बकायादारो के यहां नगर निगम ने जड़ा ताला

Thu Oct 9 , 2025
रीवा। सम्पत्तिकर के बड़े बकायादारो के खिलाफ तालाबंदी की कार्यवाही नगर निगम द्वारा एक बार फिर शुरू कर दी गई है. अलग-अलग वार्डो में तालाबंदी की कार्यवाही की गई. वार्ड 9 मे स्टेडियम के पास निर्मित दुकानो का सम्पत्तिकर बकाया होने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. जिनमें सुरेश तिवारी […]

You May Like