
जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर ढाबा संचालक और ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक राजेश बर्मन 35 वर्ष निवासी गुड़हाई चौक गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोसलपुर वायपास मेंं भोजनालय एवं ढाबा चलाता है बीती रात 11-40 बजे ढाबा में था तभी गोसलपुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ छोटू सिंह एव शिवम सिंह चौधरी उसके ढाबा मे आये भूपेन्द्र सिंह ढाबा में बैठकर उसे बुलाया और शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों उसके विवाद करने लगे। भूपेन्द्र सिंह ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। ढाबा में बैठा ओमती रजक बीच बचाव करने लगा तो ओमती रजक को चाकू से हमलाकर दाहने हाथ के अंगूठे में चोट पहुॅचा दी। शिवम चौधरी ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।
