नाबालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

रीवा। रीवा के गढ़ थाना अन्तर्गत स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणो के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. वही पीडि़ता अपने परिजनो को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन सीधे गढ़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. महिला डेस्क से सब स्पेक्टर मिथिलेश यादव थाने पहुंचकर पीडि़ता का बयान दर्ज किया और मेडिकल कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

Next Post

अनु बेनिवाल फिर ग्वालियर आई, एएसपी होंगी

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री अनु बेनिवाल को एक बार फिर ग्वालियर वापस भेजा है। अनु बेनिवाल को ग्वालियर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनु बेनिवाल अभी धार जिले में एसडीओपी मनावर के पद पर पदस्थ थी। अब उनका स्थानांतरण ग्वालियर एएसपी […]

You May Like