गंदे पानी से परेशान लोगों ने ओवरब्रिज पर किया चक्का जाम

रतलाम। लंबे समय से सीवरेज की समस्या झेल रहे वार्ड क्रमांक 15 के सुभाष नगर क्षेत्र के रहवासियों का मंगलवार को सब्र टूट गया। क्षेत्र के युवा नेता रवि वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रहवासी सुभाष नगर ओवरब्रिज पर एकत्र हुए और चक्का जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अचानक हुए जाम से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा। मौके पर पहुंचे कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासी लगातार सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता तो लोगों को सडक़ पर उतरने की नौबत नहीं आती।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया, वहीं अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कच्छावा, पूर्व पार्षद श्यामाबाई वर्मा (काकी), मुन्ना सरकार, जाकिर भाई, इमरान खान, रईस मैव, जावेद खान, शेरू भाई, पप्पू भाई, इलू भाई, अकरम भाई, भुरू भाई, शब्बीर मंसूरी, स्मार्ट, बिलाल मंसूरी, चीन भाई, उस्मान बाबा, इलियास, मुबारक भाई, युसूफ मंसूरी, बबलू भाई सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Next Post

नशेडिय़ों का आतंक: संजय कॉम्प्लेक्स में घर में घुस मारपीट और तोडफ़ोड़, सहमे बुजुर्ग

Tue Jul 14 , 2026
जावरा। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय कॉम्प्लेक्स में शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा गुंडागर्दी और तोडफ़ोड़ का एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। नशे में चूर युवकों ने न केवल एक परिवार के साथ मारपीट की और गंदी गालियां दीं, बल्कि घर […]

You May Like