​NEET-UG की तैयारियां: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुभाष स्कूल केंद्र का किया निरीक्षण

भोपाल: आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शहर के सुभाष स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैठने की क्षमता, पेयजल, शौचालय, बिजली, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन समय से उपलब्ध कराए जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि NEET-UG जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।प्रशासन द्वारा परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की तैयारी की जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Next Post

महिला चोर की करतूत, दुकान का ताला तोड़कर 1.83 लाख उड़ाए

Thu Apr 30 , 2026
इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात महिला ने रात के अंधेरे में एक दुकान को अपना निशाना बनाया। महिला चोर दुकान का ताला तोड़कर दराज में रखे करीब पौने दो लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज […]

You May Like

मनोरंजन