
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत बरगी नगर पुलिस चौकी अंतर्गत पुल घाट पर स्थित एक मंदिर की देखरेख करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग बाबा की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारा पूरी कुशवाहा (65) मूल रूप से सिवनी जिले के घंसौर के रहने वाले थे जो बरगी के पुल घाट स्थित मंदिर के पास टपरिया बनाकर रह रहे थे और वहीं मंदिर की सेवा व देखरेख करते थे। अज्ञात ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्याकर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बाबा का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे प्राथमिक तौर पर यह स्पष्ट हो गया कि उन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके।
