
जबलपुर। नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा भेड़ाघाट में इस बार महाकुंभ सा नजारा देखने को मिला। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को सुबह 4 बजे से 468 वीं नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु संकीर्तन कर गीत गाते हुए, नर्मदे हर का उद्घोष करते हुए छोटे-छोटे समूहों में निकले …. रात से ही घाटों में, आश्रम में भक्तों का विशेष जमावड़ा हो गया था। हाथ में भगवा झंडा लेकर भक्तों को देख पूरा माहौल धर्ममय हो गया। परिक्रमा के अध्यक्ष एवं नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने नवभारत को बताया परिक्रमा श्री शैलम तीर्थ क्षेत्र से आई 1.25 लाख बत्तियों से नर्मदा मां की महाआरती की गई, फिर परिक्रमा संचालक भगवान हनुमान महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में संतों एवं देश के शहीद परिवारों के सानिध्य में पंचकोशी परिक्रमा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शुरू हुई। नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में सैंकड़ों की संख्या में टोली बनाकर सड़क पर चल रहे भक्त, दुलदुल घोड़ी और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान गोद भराई के लिए सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति भी पहुंचीं।
हरे कृष्णा आश्रम के अलावा रास्ते में अमरनाथ की तर्ज पर अनेक भंडारे किए गए, जिनके प्रसाद को बड़ी संख्या में भक्तजनों ने ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नरेंद्र अग्रवाल, उदय भान सिंह, वीरेंद्र पटेल, गोपाल रेस्टोरेंट के द्वारा कुल 51 भंडारे आयोजित किए गए। वहीं हरे कृष्णा आश्रम में प्रसाद स्वरूप बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण स्वामी रामचंद्र दास महाराज के सानिध्य में किया गया।
इनके नेतृत्व में निकाली गई पंचकोशी परिक्रमा
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पुष्पानंद गिरी, माताजी शहीद परिवार के श्रीमद् प्रभाकर नरसिंह राव राज, जगद्गुरु नरसिंहदेवाचार्य महाराज, दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती महाराज, स्वामी गिरीशानंद महाराज, महामंडलेश्वर राधे चैतन्य महाराज, स्वामी प्रकाशनंद महाराज, स्वामी पुरुषोत्तमनंद महाराज, रोहित दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, संतोष शास्त्री, मैत्री दीदी, पगलानंद महाराज, राम भारती महाराज, सुरेन्द्र नाथ महाराज, चंद्रशेखरनंद महाराज, भोला नाथ उदासीन शिला मुनि उदासीन, कृष्णा निशा तिवारी, हीरा दीदी, केट शर्मा, मनमोहन दुबे, गिरजानन्द महाराज, अनूप देव के नेतृत्व में नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा निकाली गई।
इनकी रहा अहम योगदान
परिक्रमा पंचवटी 64 योगिनी, धुआंधार, गोपालपुर होते हुए लम्हेटाघाट में नाव द्वारा पार कर शनि मंदिर होते हुए डुडवारा, इमलिया, न्यू भेड़ाघाट से सरस्वती घाट नाव द्वारा नर्मदा को पार कर हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में विशाल भंडारे के साथ नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का समापन किया गया। इस बार लम्हेटाघाट और सरस्वती घाट में 30-30 नाव, मोटर वोट लगीं हुईं थीं जिससे कि श्रृद्धालुओं को नर्मदा पार कराया गया। इस दौरान नगर परिषद् भेड़ाघाट, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, पी डब्लू डी, विद्युत मंडल ,एनसीसी एनएसएस बच्चों के द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गई।
इस अवसर पर शरद अग्रवाल, मनमोहन योगेंद्र दुबे, श्याम मनोहर पटेल, पप्पू चौबे, मनोज गुलाबबनी, विनोद दीवान, मोहित तिवारी, देवेंद्र नेमा, सत्य प्रकाश नामदेव, दुर्गा पटेल, मनीष पटेल, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं परिक्रमा के संरक्षक डॉ सुधीर अग्रवाल ने किया।
