कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत ‘नवाब राजा’ रिलीज़

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत ‘नवाब राजा’ रिलीज़ हो गया है। सुर म्यूजिक के बैनर तले जारी इस गीत में कल्पना पटवारी के साथ गायक विक्की राजा वीरा ने भी अपनी आवाज़ दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो में आयसा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और प्रभावशाली अभिनय दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। गीत को लेकर कल्पना पटवारी ने कहा, “‘नवाब राजा’ ऐसा गीत है, जिसमें भोजपुरी संगीत की मिठास और आधुनिक संगीत का खूबसूरत मेल है।

हमने इसे पूरे मन से तैयार किया है और दर्शकों से मिल रहा प्यार हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। मुझे विश्वास है कि यह गीत लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट और समारोहों की पहली पसंद बना रहेगा।” गीत के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन बंटी अरोड़ा ने किया है। इसके निर्माता सुरिंदर यादव हैं और क्रिएटिव हेड महेंद्र यादव हैं।

.....

Next Post

अक्षरा हासन और सत्यजीत दुबे की साइंस-फिक्शन फिल्म 'सिमुलाक्रा' 17 जुलाई को होगी रिलीज़

Fri Jul 10 , 2026
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) फिल्मकार पंकज सावंत के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ 17 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अक्षरा हासन और सत्यजीत दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म का टीज़र भी जारी कर दिया गया है। श्रीकांत कदम, प्रवीण पिंगट और पंकज सावंत द्वारा फिलोसिया […]

You May Like