जर्मन टेक कंपनियों ने दिखाई प्रदेश में उद्योग को लेकर रुचि

इंदौर: एमपी ग्लोबल स्टार्ट अप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जर्मन कंपनियों का प्रतिनिधि मंडल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की संभावना तलाशने इंदौर आया. प्रतिनिधि मंडल में जर्मनी की बड़ी टेक कंपनियों प्रतिनिधियों ने प्रदेश के उद्यमियों से चर्चा की.जर्मन कंपनियों का एक प्रतिनिधि मंडल चार दिवसीय इंदौर भोपाल में टेक कंपनियों की स्थापना करने संभावना तलाशने आया है.

इसमें एआई, डाटा एनालिसिस, आईओटी, सॉफ्टवेयर और एंटरप्राइजेस से जुड़ी कंपनिया मुख्य है. प्रतिनिधि मंडल के सामने प्रदेश की कंपनियों के उधमियों के साथ डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप में भागीदारी की. प्रदेश के कई उद्यमियों ने इंटरेक्टिव राउंड टेबल पर तकनीकी उपयोग और विकास पर प्रेजेंटेशन दिया. जर्मनी की टीलर्स, हैलोनिक, स्टेक्स, क्यू कनेक्ट एजी और क्लाउड स्विद कंपनियों के प्रतिनिधि ने एमपीआईडीसी के विभिन्न प्रोजेक्ट को देखा और प्रदेश में ग्लोबल स्टार्ट अप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कंपनियों की स्थापना को लेकर रुचि दिखाई.
50 से ज्यादा उद्यमियों ने ली जानकारी
एमपीआईडीसी के हिमांशु प्रजापति ने कहा कि राउंड टेबल पर प्रदेश और जर्मन कंपनियों के 50 से ज्यादा उद्यमियों ने सॉफ्टवेयर, एआई, डाटा एनालिस पर तकनीकी उत्पादों और डिजाइन को लेकर जानकारी ली है. भविष्य की संभावना को देखते हुए टेक्नोलॉजी इनोवेशन प्रतिनिधि मंडल ने विशेष चर्चा की.

Next Post

धार्मिक कार्य के बाद अब सिंहस्थ के कामों पर फोकस

Wed Aug 20 , 2025
उज्जैन: सावन-भादौ की सवारी संपन्न होने के बाद अब प्रशासन का ध्यान वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों पर है. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अधिकारियों संग बैठक कर प्रगति की समीक्षा की और कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि उज्जैन को आधुनिक और स्थायी […]

You May Like