गौ माता की सेवा से पुण्य की प्राप्ति कपिलेश्वर गौशाला में गोवर्धन एवं गौ माता की पूजा-अर्चना 

सारंगपूर। सारंगपुर में श्री कपिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई.

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने सपरिवार गोवर्धन पूजा एवं गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गौ माता को चारा खिलाया. इस अवसर पर जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे.

राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति, श्रद्धा और समृद्धि की आधारशिला है. उनकी सेवा से न केवल हमारे जीवन में पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त नींव भी मजबूत होती है.

अन्य अतिथिद्वय ने कहा कि पशु नस्ल सुधार कर जिले में दोगुना उत्पादन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पशु पालन को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकें, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण भी शुरू किया जाएगा, जिन पशुपालकों के पास दो से लेकर नौ दुधारु पशु है उनके पास विभाग के कर्मचारियों द्वारा संपर्क कर नस्ल सुधार पशु रोग उपचार और संतुलित आहार की जानकारी देकर पशुपालन को लाभ का व्यवसाय बनाया जाएगा. इस अवसर पर गौशाला समिति के अध्यक्ष पी.एस. मंडलोई, सचिव ओम राठी, उप संचालक महिपाल सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.

Next Post

घंटों बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने सिलपटी ग्रिड का किया घेराव, तीन दिन में सुधार का आश्वासन

Wed Oct 22 , 2025
ब्यावरा। दो से तीन घंटे भी बिजली नहीं मिल पाने से परेशान लोगों ने बुधवार को सिलपटी स्थित ग्र्रीड पर पहुंचकर समस्या रखते हुए ग्रीड का घेराव किया. मौके पर पहुंचे विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा तीन दिन में समस्या दूर करने का भरोसा दिया गया. ग्रीड के तहत […]

You May Like