युवक के सीने में घोंप दिया चाकू 

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कालोनी में बदमाशों ने एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि अभिषेक अहिरवार उर्फ ठुल्ला 21 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने पिता मनोज अहिरवार के साथ आटो में हेल्परी करता है बीती रात लगभग 2-10 बजे अपने घर के सामने विपिन बेन से बात कर रहा था तभी लक्की चौधरी अपने दोस्त अतुल चौधरी एवं 1 अन्य साथी के साथ एक्सिस से उसके पास आकर उससे पीने के लिये पानी मांगा तो उसने तीनोें को पानी लाकर पिलाया तभी लक्की चौधरी उससे बोला चलो सिगरेट एवं चाय पीकर आते हैें तो वह एवं उसका साथी विपिन दोनों उनके साथ अर्जुन किराना दुकान के सामने खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे तभी तीनों उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे लक्की चौधरी एवं अतुल चौधरी के साथी ने चाकू से हमलाकर उसके सीना में चोट पहुॅचा दी। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

कैंची से युवक पर किया जानलेवा वार

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत लकड़गंज तिराहा के पास बदमाश ने एक युवक पर कैंची से जानलेवा वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि फरदीन उर्फ बग्गा अहमद 21 वर्ष निवासी लकड़गंज इमामबाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फूटाताल से घमापुर जा रहा था तभी लकड़गंज तिराहा के पास शिवा […]

You May Like

मनोरंजन