
जबलपुर। शहर की होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापा मारते हुए देह व्यापारी का भंडाफोड़ किया है। साथ ही मौके से पश्चिम बंगाल की एक महिला को सुरक्षित मुक्त कराया है, जिसे आरोपियों ने नौकरी और पैसों का झांसा देकर जबलपुर बुलाया था और फिर कमरे में बंधक बनाकर जबरन जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। मामले में एक अरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस सेक्स रैकेट में पूरा गिरोह सक्रिय था जिनका नेटवर्क कई होटलों तक फैला हुआ था। जांच में यह बात भी सामने आई कि कलकत्ता समेत अन्य शहरों की युवतियों को भी बंधक बनाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार 39 वर्ष पीडि़ता निवासी पंचपोला खरूआ राजापुर साउथ 24 परगामा थाना गाईघाट पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वे जबलपुर निवासी दीपक के संपर्क में आई जिसने उसे जबलपुर बुलाया और अच्छा काम और पैसा दिलाने का झांसा दिया वह दिल्ली से निजामुद्दीन एक्सप्रेस के जरिए जबलपुर आई थी। यहां दीपक ने उसे गोरखपुर के स्टाईलो होटल की पहली मंजिल पर ठहराया। इसके बाद उसे ग्राहकों के पास जाने का दबाव बनाया। जब पीडि़ता ने इस अवैध काम के लिए साफ मना कर दिया, तो कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की गई एवं डराया , धमकाया गया। महिला को डराते हुए कहा, तुम्हें यही काम करना पड़ेगा। अगर बात नहीं मानी तो तुझे यहीं जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद तीन ग्राहक उसके पास भेजे गए थे जिसके एवज में उसे 500-500 रूपए दिए गए थे। जब उसने ग्राहकों से पूछा तो ग्राहकों ने बताया कि इसके अतिरिक्त पैसे उन्होंने दीपक को दिए है।
हड़पे पैसे, होटल में अन्य लड़कियां भी थीं मौजूद
पीडि़ता ने बताया कि डर के साए में उससे जबरन देह व्यापार कराया गया। ग्राहकों से जो भी पैसे मिलते, उसे आरोपी खुद रख लेते थे। इसके अलावा होटल के कमरे में कुछ अन्य लड़कियों को भी इसी तरह बंधक बनाकर रखने की बात सामने आई है, जिन्हें ग्राहकों के पास भेजा जाता था।
स्टाईलो, ढींगरा, हिल्टन, अतिथि होटलों तक फैला नेटवर्क-
पीडि़ता ने बताया कि दीपक दूसरे दिन कहीं चला गया था इसके बाद उसके पास अरविंद नाम से फोन आया। जिसने उसे काम दिलाने का झांसा दिया। ढींगरा होटल बुलाया और कहा कि वहां रोशनी पटेल मिलेगी। वह 14 जुलाई को ढींगरा होटल पहुंची जहां रोशनी पटेल मिली। कमरा नंबर 107 में उसे रूकवाया जहां पहले से दो अन्य लड़कियां रूकी थी। एक दिन बाद एक तो दो दिन बाद दूसरी लडकी भी चली गई थी । इसके बाद अरविंद ने एक ग्राहक भेजा जो उसे ढींगरा होटल से लेकर दूसरी होटल लेकर चला गया था जिसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक बाद उसे एक अन्य ग्राहक उसे एयरपोर्ट के पास हिल्टन होटल ले गया था। इसके बाद शिव चौधरी उर्फ आकाश ने उसे गढ़ा स्थित अतिथि होटल में रूवकाया था। जहां चार से पांच ग्राहकों ने उसके साथ जबरदस्ती देह व्यापार करवाया था। यहां पश्चिम बंगाल की महिला को कलकत्ता निवासी एक युवती मिली जिसने आपबीती सुनाई उसने कहा कि उसे काम का लालच देकर बुलाया गया था। दीपक, अरविंद, रोशनी, शिव चौधरी ने जबरदस्ती उससे देह व्यापार करवाया है। पैसे न होने पर वे परेशान है और वापिस कलकत्ता नहीं जा पा रही है। अतिथि होटल में ही महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने अपनी टीम के साथ छापेमारी करते हुए पीडि़ता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया । जिसके बाद सदर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों के मोबाइल नंबर और उनके ठिकानों को ट्रेस कर रही है। इसके साथ ही होटल मालिक और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है कि वे इस पूरे रैकेट में किस हद तक शामिल थे।
