
बटियागढ़/दमोह.बटियागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.भैंस चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा है. चोरी हुई भैंसों के साथ-साथ पिकअप वाहन और नगद राशि भी पुलिस ने बरामद की है. बटियागढ़ थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल 9 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भैजा.
15 जुलाई को ग्राम खड़ेरी, 8 अगस्त को ग्राम सौरई और 21 जुलाई को ग्राम घूघस में हुई, तीन बड़ी भैंस चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत थी. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप वाहन, 25 हजार नगद और 6 चोरी की गई भैंसे बरामद की.बरामद माल की कुल कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही है.थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि भैंस चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा किया गया है. कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, आरोपियों से पिकअप वाहन, नगदी और भैंसें बरामद की गई हैं आगे की जांच जारी है.पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से न केवल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा बल्कि ग्रामीणों में भी राहत की सांस देखी जा रही है.
