जबलपुर: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने शनिवार को जिला न्यायालय भवन कटनी में पौधारोपण किया। सीजे श्री कैत की पत्नी सरोज बाला कैत ने भी पौधा रोपा। सीजे श्री कैत ने कहा कि वृक्षारोपण का सिलसिला जारी रहना चाहिए। यह पर्यावरण को शुद्ध रखने, जलवायु संतुलन, मिट्टी और जल संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्तवपूर्ण है।
वृक्षारोपण हमारी पृथ्वी और भविष्य की पीढिय़ों के लिये आवश्यक है। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटनी जितेन्द्र कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज कटनी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कटनी तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण भी उपस्थित थे।
