नागिन के ड़सने से अजगर की मौत…!

शाजापुर,  जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में नागिन के डसने से अजगर नामक युवक की मौत हो गई. युवक सांप पकडऩे का ही काम करता था जिसने नागिन को पकड़ा ओैर उसे पकडक़र करतब दिखा रहा था. लेकिन नागिन ने उसे हाथ और पैर में डस लिया जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. घटना शनिवार शाम नलखेड़ा रोड क्षेत्र की है. उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार नलखेड़ा रोड निवासी अजगर पिता मौलाना सांप पकडऩे का काम करता था. शनिवार को उसने एक नागिन को पकड़ रखा था और उसके साथ करतब दिखा रहा था. इसी दौरान नागिन ने उसके हाथ और पैर पर डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचेए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

टॉर्च की रोशनी में हुआ पोस्टमार्टम

घटना के बाद मोहन बड़ोदिया के पोस्टमार्टम रूम की बदहाल व्यवस्था भी उजागर हुई. जहां बिजली नहीं होने के कारण टॉर्च की रोशनी में पोस्टमार्टम करना पड़ा. यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव और गंदगी की स्थिति सामने आई. शनिवार शाम करीब 6 बजे बिजली और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में पोस्टमार्टम करना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Next Post

जान जोखिम में डालकर दलदल में फंसे गौवंश को बचाया

Sun Jul 19 , 2026
शाजापुर, नगर की गौरक्षा सेना हमेशा मुसीबत में फंसे गौवंश को बचाने तत्पर रहते हैं. इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब चीलर नदी के दलदल में जीवन और मौत के बीच में झूल रहे एक गौवंश को नगर के गौरक्षकों ने अपनी जान की भी परवाह किए बगैर […]

You May Like