ग्वालियर: निम्वाजी की खो, जीवाजीगंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज सुबह 11बजे सुरतरू छाया मंदिर, हरे शिव गार्डन टोपे बाला मोहल्ला से निकाली जाएगी जिसमें रथ पर सुप्रसिद्ध भागवताचार्य घनश्याम शास्त्री महाराज विराजमान होंगे। माता बहने सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल होंगी।
कलश यात्रा जीवाजी गंज के विभिन्न मार्गो से होकर कथा स्थल पहुंचेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 तक है। कथा के परीक्षित प्रताप सिंह चौहान है। कथा आयोजन समस्त मोहल्ला वासी एवं भक्तजन बनाए गए है। भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री की अमृतवाणी से कथा श्रवण कराई जाएगी। यह घनश्याम शास्त्री की 141वीं कथा है।
