दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा, आरोपी बोला- तुम पप्पू को गुंडा समझते थे; अब बताओ गुंडा कौन?

ग्वालियर: डबरा क्षेत्र के गिजौर्रा थाना इलाके में दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। यह घटना रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवकों को खेत में कपड़े उतरवाकर उल्टा लिटाया गया और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के दौरान दोनों युवक रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि वीडियो में आरोपी “ गुंडा कौन है” कहते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में युवकों को पीटते हुए जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें राजेंद्र मर्सेनी और नरेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। एक व्यक्ति यह भी कहता सुनाई दे रहा है, “तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।”
मामले की जांच शुरू
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना किस स्थान की है। प्रथम दृष्टया, जिन युवकों के साथ मारपीट की गई है, उनमें से एक दतिया निवासी है। पुलिस उसकी पहचान और निवास की पुष्टि कर रही है।

Next Post

धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाओं के लिए मोदी का आभार जताया

Sun Nov 9 , 2025
देहरादून, 09 नवम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश की जनता की ओर से आभार जताया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तराखंड के प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड […]

You May Like

मनोरंजन