खैरागढ़ विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह: इटारसी के कलाकार डॉ. दीपक वर्मा को कथक में मिली पीएचडी की उपाधि

​इटारसी। देश की प्रतिष्ठित कला शिक्षण संस्था इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में बुधवार को 17वां दीक्षांत समारोह गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा एवं कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए 5 शोधार्थियों को डी.लीट, 64 शोधार्थियों को पीएचडी, 232 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 4 विद्यार्थियों को रजत पदक से नवाजा गया।

​इसी क्रम में इटारसी के युवा कलाकार डॉ. दीपक वर्मा ने शहर का नाम रोशन करते हुए कथक नृत्य में अपनी डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि डॉ. वर्मा की कला यात्रा निरंतर उपलब्धियों से भरी रही है; उन्हें वर्ष 2015 में भी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा बी.ए. कथक में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. दीपक वर्मा वर्तमान में दूरदर्शन केंद्र, भोपाल के ग्रेडेड कलाकार हैं और नरसिंहगढ़ संगीत महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (कथक) के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

शाही स्वागत: घोड़ी पर सवार होकर निकले पूर्व मंत्री दत्तीगांव, ग्रामीणों ने बैंड-बाजों से किया अभिनंदन

Wed Jan 28 , 2026
बदनावर। धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम टकरावदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का ग्रामीणों ने बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा के साथ घोड़ी पर बिठाकर भव्य जुलूस निकाला। इस अवसर पर दत्तीगांव ने 230 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए और करीब 23 लाख रुपये से अधिक के विकास […]

You May Like