शाही स्वागत: घोड़ी पर सवार होकर निकले पूर्व मंत्री दत्तीगांव, ग्रामीणों ने बैंड-बाजों से किया अभिनंदन

बदनावर। धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम टकरावदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का ग्रामीणों ने बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा के साथ घोड़ी पर बिठाकर भव्य जुलूस निकाला। इस अवसर पर दत्तीगांव ने 230 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए और करीब 23 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों (सीसी रोड, नाली निर्माण और स्वच्छता परिसर) का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। साथ ही, वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत 135 प्रधानमंत्री आवासों का भी लोकार्पण हुआ।

​अपने संबोधन में दत्तीगांव ने कहा कि “भारत की आत्मा गाँवों में बसती है” और सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीएम मित्रा पार्क और तिलगारा औद्योगिक पार्क को क्षेत्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने मंदिर जीर्णोद्धार हेतु अपनी ओर से 200 बोरी सीमेंट देने की घोषणा भी की।

Next Post

सेक्टरों में ठेले हटाने और झूलों के समय को लेकर एसडीएम से मिले मेला व्यापारी, मिला भरोसा

Wed Jan 28 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में विभिन्न सेक्टरों में बीच सड़क पर हाथठेलों, फड़वालों के कारण व्याप्त अव्यवस्थाओं, रात्रि में झूले बंद करने के लिए निर्धारित समय की पाबंदी का निष्पक्षता एवं एक समान नीति से पालन कराने, सेक्टरों में सफाई व्यवस्था को मुकम्मल करने, मेला व्यापारियों की समस्याओं एवं शिकायतों […]

You May Like