सेक्टरों में ठेले हटाने और झूलों के समय को लेकर एसडीएम से मिले मेला व्यापारी, मिला भरोसा

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में विभिन्न सेक्टरों में बीच सड़क पर हाथठेलों, फड़वालों के कारण व्याप्त अव्यवस्थाओं, रात्रि में झूले बंद करने के लिए निर्धारित समय की पाबंदी का निष्पक्षता एवं एक समान नीति से पालन कराने, सेक्टरों में सफाई व्यवस्था को मुकम्मल करने, मेला व्यापारियों की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करने आदि मुद्दों पर ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आज बुधवार रात्रि मेला प्रभारी एसडीएम अतुल सिंह से मुलाकात की।

एसडीएम ने मेला व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना एवं आश्वस्त किया कि मेला में विभिन्न सेक्टरों में बीच सड़क पर हाथठेलों, फड़वालों को हटाकर उन लिए निर्धारित हॉकर्स जोन में भेजा जाएगा एवं रात्रि में झूले बंद करने के लिए निर्धारित समय की पाबंदी का निष्पक्षता एवं एक समान नीति से पालन कराया जाएगा। किसी भी झूलेवाले के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मेला प्रभारी एसडीएम अतुल सिंह ने इस संबंध में मेला सचिव को निर्देशों का निष्पक्षता एवं तत्परता से पालन कराने को कहा।

एसडीएम से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल पुनियानी, संयोजक उमेश उप्पल, सह संयुक्त अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष अनुज सिंह गुर्जर, हरिकांत समाधिया, सुरेश हिरयाणी, चंदन सिंह बेस, संजय दीक्षित, महेन्द्र सेंगर, बालकृष्ण अग्रवाल, अनिल राठौर, जतिन हिरयानी, रमेश शर्मा, बीके अग्रवाल, रतन समाधिया, रामू अरोड़ा, आशीष शर्मा, युवराज कंसाना, संजय चौहान, अचल भदकारिया आदि ने किया। सैकड़ों की संख्या में मेला व्यापारी सम्मिलित हुए। मेला प्राधिकरण बोर्ड का गठन तत्काल करने की मांग भी की गई।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने फिल्म 'गोदान' का ट्रेलर और पोस्टर किया लाँच

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर केंद्रित फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लाँच किया और फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म “गोदान” देखने जाएंगे। […]

You May Like