चावल नरम, गेहूं, चीन के भाव बढ़े, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। गेहूं और चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये गिरकर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,780 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 16 रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 19 रुपये घट गयी। मसूर दाल सात रुपये और चना दाल तीन रुपये घट गयी। मूंग दाल 29 रुपये और उड़द दाल पांच रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

स्थानीय बाजारों में सोया तेल की औसत कीमत 108 रुपये और मूंगफली तेल की 66 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 50 रुपये और सूरजमुखी तेल 30 रुपये महंगा हुआ। वहीं, पाम ऑयल का भाव 28 रुपये और सरसों तेल का पांच रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 31 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी आठ रुपये महंगी हुई।

Next Post

श्रीलंका की महिला टीम ने बंगलादेश को सात विकेट हराया और सीरीज भी जीती

Sat Apr 25 , 2026
राजशाही, 25 अप्रैल (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हसिनी परेरा (95), इमेशा दुलानी (56) और हर्षिता समरविक्रमा (नाबाद 44) रनों की पारियों की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 21 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के […]

You May Like