इंदौर: शहर की स्वच्छता के डंके के बीच शहर के कई क्षेत्रों में सीवरेज लाइन की समस्या सामने आई है. कुछ क्षेत्रों में आज भी ओवरफ्लो चैंबरों के कारण गंदगी बनी रहती है. लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लोगों की इस समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है.बदहाल सीवरेज लाइन की समस्या का एक मामला चंदननगर क्षेत्र से लगे हुए वार्ड 3 से सामने आया है. वार्ड के नंदन नगर क्षेत्र में सीवरेज समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है.
क्षेत्र की गली नंबर 2 और 3 के रहवासियों ने बताया कि सीवरेज लाइन अधिकांश समय चोक रहती है, जिसके कारण चैंबरों से गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल जाती है. बताया जाता है कि वर्षभर यही स्थिति बनी रहती है और गंदा पानी व कचरा आसपास के वातावरण को दूषित कर रहा है. गंदगी के चलते क्षेत्र में मच्छरों, मक्खियों तथा अन्य हानिकारक जीवों की संख्या बढ़ गई है, जिससे लोगों में विभिन्न बीमारियों का खतरा बना हुआ है.
सभी घरों में छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं बाहर भी निकालते हैं ऐसे में चेंबर उसे बहने वाली गंदगी से उठने वाली बीमारी सबसे पहले छोटे बच्चों को चपेट में लगती है.
– राबिया बी
क्षेत्र में बहुत ज्यादा गंदगी हो रही है सिवरेज लाइन पूरी तरहा से चौक हो प?ी है जिसकी सही तरीके से सफाई नहीं कि जाती साफाई कर्मी भी लापरवाही करते हैं.
– अमिना बी
जब भी लाइन और चेम्बर साफ करते हैं दूसरे दिन वही हालत हो जाती है चेंबरों के टूटे ढक्कन तक नहीं बदल रहे सफाई कर्मियों को कहो तो टाल देते हैं.
– हसीना बी
शिकायत मिलने पर हमने कई जगह सीवरेज लाइन चेक की है एक स्थान पर दो और दूसरे स्थान पर सिवरेज के चार नए पाइप में डालने का कार्य इसी हफ्ते होने वाला है.
– शिखा दुबे पार्षद
