सत्य ही जीवन का सार, बागेश्वर धाम में पहली बार तीन दिवसीय श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन

छतरपुर। बागेश्वर धाम में पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी जन्मस्थली पर पहली बार तीन दिवसीय 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन कर रहे हैं। कथा के पहले दिवस पर उन्होंने कहा कि “सत्यनारायण कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि सत्य का संकल्प है।”

इस तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ बद्रीनाथ धाम से पधारे बालक योगेश्वर दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कथा स्थल पर सीमित स्थान होने के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और बागेश्वर धाम की गलियां भक्तिभाव से सराबोर रहीं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सदैव सत्य बोलता है, उसके कार्य स्वतः सिद्ध होते हैं और वह हर प्रकार से मुक्त रहता है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे जटाशंकर धाम, खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर और गांव के कुओं में कथा सुनाया करते थे। आज उसी जन्मभूमि पर श्री सत्यनारायण कथा का रसपान कराना उनके लिए आशीर्वाद समान है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में हर शुभ कार्य की शुरुआत सत्यनारायण कथा से होती थी, लेकिन आज यह परंपरा केवल गृह प्रवेश या विवाह तक सीमित हो गई है। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि इस कथा का वास्तविक तात्पर्य सत्य बोलने, सत्य पर चलने और सत्यनिष्ठ कर्म करने का संकल्प लेना है।

Next Post

ग्राम पंचायतों का निरीक्षण: लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस

Sun Oct 26 , 2025
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ओम नमः शिवाय अरजरिया ने जनपद बक्सवाहा के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, शालाओं, गौशालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कई स्थानों पर लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित […]

You May Like

मनोरंजन