नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपने सभी उत्पादों पर तीन साल के लिए कॉम्पलिमेंट्री सड़क किनारे सहायता की घोषणा की है।
वैन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ट्रैवलर, ट्रैक्स, मोनोबस, अर्बेनिया और गुरखा समेत उसके सभी उत्पादों पर के लिए यह कार्यक्रम मान्य होगा। यह पहली बार है जब वाणिज्यिक वाहनों के खंड में किसी कंपनी ने ऐसी योजना पेश की है।
फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रासन फिरोदिया ने कहा कि ग्राहक कंपनी के वाहनों में हर दिन अपना भरोसा दिखाते हैं। ऐसे में उनके भरोसे पर खरा उतरना कंपनी की जिम्मेदारी है।
तीन साल की कॉम्पलिमेंट्री सड़क किनारे मदद में 100 किलोमीटर तक फोर्स की प्राधिकृत कार्यशाला तक निःशुल्क टोइंग, मौके पर रिपेयर, दुर्घटना की स्थिति में सहायता और टायर बदलना, बैटरी जंप-स्टार्ट तथा चाबी से संबंधित सहायता शामिल हैं।
Next Post
जगुआर लैंड रोवर की थोक बिक्री दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत घटी
Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 24.2 प्रतिशत घटकर 66,165 इकाई रह गयी। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि थोक बिक्री में कमी की मुख्य वजह सितंबर में साइबर […]

You May Like
-
3 months ago
पुलिस ने एक ही रात में पकड़े 114 फरार वारंटी
-
10 months ago
दर्द की दास्तान: हादसे ने दो परिवारों की खुशियाँ लील ली
-
1 year ago
षडयंत्र रच बुजुर्ग को लगाई 6.90 लाख की चपत
