नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 24.2 प्रतिशत घटकर 66,165 इकाई रह गयी।
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि थोक बिक्री में कमी की मुख्य वजह सितंबर में साइबर हमले के कारण कुछ दिनों के लिए उत्पादन बंद होना, नियोजित उत्पादन बंदी और अमेरिका में आयात शुल्क बढ़ना रहा है। कुल थोक बिक्री में 76.7 प्रतिशत हिस्सेदारी रेंज रोवर की रही।
गत 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में खुदरा बिक्री 85,495 इकाई रही जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 17.1 प्रतिशत कम है। इसमें ब्रिटेन में बिक्री 32.3 प्रतिशत कम रही जहां कंपनी का संयंत्र है। उत्तरी अमेरिका में नौ प्रतिशत, यूरोप में 12.1 प्रतिशत, चीन में 22.5 प्रतिशत और पश्चिम एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका में बिक्री 15.8 प्रतिशत घट गयी।
Next Post
शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी, प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
Tue Oct 7 , 2025
मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और प्रमुख सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.63 अंक (0.17 प्रतिशत) की बढ़त में 81,926.75 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में एक […]

You May Like
-
1 week ago
मसूद पेज़ेशकियान पाकिस्तान की यात्रा पर
-
9 months ago
कचरे से बना शुभंकर बनेगा इटारसी शहर की पहचान
-
9 months ago
नीमच में बेटे को स्कूल भेज पिता ने लगाई फांसी
